spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

शुभ ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, चोरी के माल के साथ गिरफ्तार हुआ नेता

कालाढूंगी (महानाद) : पुलिस ने शुभ ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 09.09.2024 को बैलपड़ाव, थाना कालाढूगी, जनपद नैनीताल निवासी पारस रस्तौगी पुत्र अतुल रस्तौगी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शुभ ज्वैलर्स के नाम से बैलपड़ाव बाजार में स्थित दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में रखे चाँदी के आभूषण, मूर्ती, चाँदी के गिलास, चम्मच, प्लेट, सिक्के, टॉप्स चाँदी, बाली, चाँदी की अंगूठी व पुरानी चाँदी आदि चोरी कर लिये हैं।

इसके साथ ही एक तहरीर बैलपडाव बाजार में स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में भी सेंधमारी कर विदेशी मदिरा की बोतलों सहित गल्ले में रखे रुपये मिलाकर कुल चौबीस हजार आठ सौ चालिस रुपये व देशी दुकान के गल्ले से चार हजार दौ सौ सत्तर रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दी गयी थी, जिस आधार पर थाना कालाढूंगी पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 305(ए) /331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उक्त चोरियों के शीघ्र अनावरण एवं गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में सीओ रामनगर भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित किये जाने के निर्देश पर थानाध्यक्ष कालाढूंगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी कर नेता सिंह (32 वर्ष) पुत्र स्व. विजय सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा, थाना पसगवाँ, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को ग्राम गैबूआ खास के पास बन्द पड़े पुराने धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया गया। नेता ने अपने पास चोरी किये गये आभूषण व रुपयों में बटवारे में अपने हिस्से में आयी चाँदी व रुपये बरामद कराये गये।

पूछताछ के दौरान नेता ने बताया कि वह तथा उसका साथी वीरू पुत्र उधन सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा, थाना पसगवाँ, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर दिनाँक 2.09.2024 की रात्रि में शुभ ज्वैलर्स व देशी व विदेशी शराब की दुकान में चोरी की थी, जिसमें उनके द्वारा चांदी के आभूषणो को पिघलाकर आपस में बांट लिया था।

बरामदगी – एक आयताकार चाँदी का टुकडा वजन लगभग 150 ग्राम व 2 छोटे पर्स जिस पर अंग्रेजी में शुभ ज्वैलर्स लिखा है व एक पायल की पन्नी 5,070/- रुपये।

पुलिस टीम में एसआई गुलाब सिंह कम्बोज, हे.कां. राजाराम सिंह व अमनदीप सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles