spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

आप ने जिनके साथ मिलकर लड़ा दिल्ली का चुनाव, अब वे साध रहे तीखा निशाना

दिल्ली (महानाद) : आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने जिस कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली लोकसभा का चुनाव लड़ा अब वही कांग्रेस जल संकट पर आप पर तीखा निशाना साध रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली में पानी की कमी का मामला देश-दुनिया में छाया हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्रही अरविंद केजरीवाल जेल में हैं और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी धरने पर बैठी हैं और दिल्ली की जनता पानी के लिए तरस रही है। इसी बीच पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी की साथी रही कांग्रेस ने ने अचानक आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रागिनी नायक ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के लोग धरने पर बैठे हैं। इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी दिख रही हैं। रागिनी नायक ने तीखा निशाना साधते हुए लिखा ‘सरकार ही धरने पर बैठेगी तो काम कौन करेगा? मजाक बना रखा है।’ वैसे रागिनी की बात सही भी है कि ऐसे समय में यह आप की मंत्री आतिशी यह धरना कर रही हैं जब दिल्ली के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।

दरअसल हुआ यह कि दिल्ली में जल संकट को लेकर जल मंत्री आतिशी ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। आतिशी का आरोप है कि हरियाणा की ओर से दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं दिया जा रहा है। अनशन में आतिशी के अलावा संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी मौजूद थे।

https://x.com/NayakRagini/status/1804142373175464321

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles