spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

धमकी : गुलजारपुर में नहीं चलने देंगे मंगल का डम्पर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने दूसरी महिला सहित 5 लोगों पर उसके पुत्र को डम्पर न चलाने की धमकी देने, उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

गाँधी नगर खत्ता, कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी मंजीत कौर पत्नी रणधीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 09.03.2026 की सुबह के लगभग 9ः30 बजे उसका पुत्र मलकीत सिंह अपनी मोटर साईकिल से अमर स्टोन क्रेशर के पास से गुजर रहा था तो वहां पहले से लाठी, डण्डा, असलाह से लैस होकर सतनाम सिंह पुत्र पूरन सिंह, हरजोत सिंह, कीरत सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ टीटू पुत्रगण सतनाम सिंह, हरजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासीगण गाँधी नगर खत्ता, काशीपुर ने उसके पुत्र को रोक लिया।

मंजीत कौर ने बताया कि जब उसके पुत्र ने पूछा कि मुझे क्यों रोक रहे हो तो उपरोक्त लोगों ने उसे गाली देते हुए कहा कि मंगल सिंह का डम्पर गुलजारपुर में नहीं चलने देंगे, जाके अपने मंगल सिंह से कह दो, गुलजारपुर में डम्पर चलायेगा तो हम जान से मार देंगे। इसके बाद उपरोक्त लोगों ने उसके पुत्र को मोटर साईकिल से गिरा दिया तथा पगड़ी उतारकर लात घूंसों व डण्डों से जान से मारने की नीयत से मारने लगे।

मंजीत कौर ने बताया कि सतनाम सिंह के उकसाने पर हरजोत सिंह ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से चाकू से घातक प्रहार किया, जिससे उसके पुत्र के खुली व गुम चोटें आयीं, हरजीत कौर ने उस पर लाठी से प्रहार किया। उक्त घटना को पास से गुजर रहे बाली सिंह पुत्र मोहन सिंह व साहब सिंह पुत्र लाभ सिंह ने देखा तथा बीच बचाव किया, उपरोक्त तथा अन्य लोगों को बुलाया और उसके पुत्र को लेकर अस्पताल जाने लगे तो उपरोक्त लोगों ने उन्हें माँ बहन की गन्दी-गंदी गालियां दीं तथा भविष्य में जान से मारने की धमकी दी और कहा कि तुम्हें हम जिन्दा नहीं छोडेंगें

मंजीत कौर ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय कुछ दूरी पर उपरोक्त लोगों ने उसके पुत्र तथा उसके साथ गये लोगों को रोक लिया तथा मंगल सिंह, निशान सिंह, साबी से उपरोक्त लोगों ने मारपीट की। उपरोक्त लोगो से उसे, उसके पुत्र व उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है, उसी रास्ते से उसका व उसके परिवार का आना जाना रहता है। उक्त लोग उसके पुत्र के साथ कोई अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

मंजीत कौर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सतनाम सिंह, हरजोत सिंह, कीरत सिंह, गुरमीत सिंह तथा हरजीत कौर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(1), 352, 353(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles