spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

धमकी : जैसे ही बगीचे में आती है, मार दो उस औरत को, उड़ा दो गर्दन…

रामनगर (नैनीताल) : एक महिला ने कई लोगों पर उसे व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

घास मंडी, रामनगर निवासी मीना मेहरा पत्नी स्व. चन्द्र मोहन मेहरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके द्वारा दिनांक 10.06.2025 को एक शिकायती प्रार्थना पत्र जगमोहन सिंह मेहरा व सुनीता मेहरा के विरुद्ध कोतवाली रामनगर मे दिया गया था, जिसके पश्चात दिनांक 10.06.2025 को ही विपक्षीगणों द्वारा उसके प्रति फेसबुक के माध्यम से एक वीडियो मनगढंत कहानी बनाकर प्रसारित करवा दिया गया। जिसके पश्चात विपक्षीगणों द्वारा उक्त वीडियो में अपने परिचित हिमेश जोशी के माध्यम से कमेंट करवाया गया है।

मीना मेहरा ने बताया कि उक्त कमेंट में हिमेश जोशी द्वारा लिखा गया है ‘मेरी सलाह यह होगी कि उस औरत को वहीं मार दिया जाए, जैसे ही वो बगीचे मंे आती है… पुलिस वगैरहा को बाद में देख लेंगे … वैसे भी वो पैसों में बिक जाते हैं … गर्दन उड़ा दी जाये और आपसे ना होता तो हमें बुला लो’।

मीना ने बताया क उसके परिचितों ने उसे उक्त पोस्ट के सम्बन्ध में अवगत कराया, जिसे देखने के बाद से ही वह मानसिक तनाव में है तथा प्रार्थिनी को अपना व अपने पुत्र एवं अपनी पुत्री का विपक्षीगणों व हिमेश जोशी नामक व्यक्ति से जान माल का खतरा बना हुआ है। उसे भय है कि विपक्षीगण व हिमेश जोशी नामक व्यक्ति द्वारा भविष्य में उसे, उसके पुत्र व पुत्री के प्रति किसी अप्रिय घटना को घटित किया जा सकता है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मीना मेहरा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त तीनों लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जोगा सिंह संधू के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles