spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

तिब्बती मार्केट हत्याकांड : कलियुगी मां ने 14 करोड़ की प्रोपर्टी के लिए करवाई बेटे की हत्या

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : पुलिस ने तिब्बती मार्केट में हुई हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की मां को उसे 4 साथियों के साथ गिरफ्जार कर लिया। इस कलियुगी मां ने 14 करोड़ की प्रोपर्टी के लिए अपने ही बेटे की हत्या करवा दी।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को तिब्बती मार्केट के निकट अज्ञात बदमाशों ने कर्नल के बेटे एवं गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा के सीने में गोली मार कर हत्या कर फरार हो गये थे। मृतक की पत्नी अभिलाषा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई।

एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां हत्या में नामजद मृतक अर्जुन की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल और एसके मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक अजय खन्ना को गिरफ्तार कर लिया वहीं, अर्जुन के हत्यारे दो शूटरों को चेकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों पर रोकने पर पुलिस पर फायर करने के बाद हुए एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतक अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा और उनके सहयोगियों के साथ प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जीएमएस रोड स्थित अमरजीत गैस एजेंसी का लगभग 14 करोड़ रुपये में सौदा हुआ था, जिसमें से 8 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका था। शेष रकम और मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा गया और अर्जुन की मां बीना शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अर्जुन को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

बीना शर्मा ने अर्जुन की हत्या की सुपारी 12 लाख रुपये में राजू और पंकज राणा (यमकेश्वर पौड़ी निवासी) को दे दी और 3 लाख रुपये एडवासं भी दे दिये। हत्या के लिए अर्जुन की मां के पुराने साथी विनोद उनियाल ने अपने ड्राइवर पंकज का साथ लिया और पंकज ने अपने भाई राजू को भी शामिल कर लिया।

नाम पता अभियुक्तगण –
1- पंकज राणा (52 वर्ष) पुत्र अभय राम सिंह निवासी- 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, देहरादून
2- राजीव उर्फ राजू (50 वर्ष) पुत्र अभय राम सिंह निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, देहरादून
3- श्रीमती बीना शर्मा पत्नी स्व. आरसी शर्मा , निवासी 40/1 बसंत विहार, देहरादून
4- विनोद उनियाल पुत्र घनश्याम उनियाल, निवासी गैलेक्सी लैक्सोटिका अपार्टमेंट, 31 इन्दर रोड, डालनवाला, देहरादून।
5- अजय खन्ना, पुत्र जेपी खन्ना निवासी 12 ईसी रोड, डालनवाला, देहरादून

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles