spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

ढिकुली में महिला को उठा ले गया बाघ, शव बरामद

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : ग्राम ढिकुली में लकड़ी लेने जंगल की ओर गई एक महिला पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया और उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी भनक लगी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह रोज की तरह आज भी जंगल में लकड़ी लेने गई थी तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की ओर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं स्थानीय लोगों की मदद से महिला की खोजबीन शुरु की गई। गहरी खोजबीन के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया है।

उधर, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने एवं गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग ने घटना केआसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles