spot_img
spot_img
Sunday, March 8, 2026
spot_img

आज राष्ट्रपति रहेंगी हरिद्वार में, एसएसपी ने जारी किया यातायात प्लान

अभिनव अग्रवाल
हरिद्वार (महानाद) : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार में रहेंगी। इसलिए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने यातायात प्लाल जारी किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

1. दिनांक 02.11.2025 को समय प्रातः 6ः00 बजे से हाईवे पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
2. पतंजलि विश्वविद्यालय मेन गेट से अन्दर परिसर तक समस्त वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
3. वॉयज मैस बैरियर से कार्यक्रम स्थल की ओर समस्त वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
4. कार्यक्रम में आये समस्त वीआईपी महानुभावों/प्रशासनिक अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग आचार्यकुलम में रहेगी।
5. सामान्य पार्किंग व्यवस्था फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान/फेज-1 पर रहेगी।

डायवर्जनः-
1. वीवीआईपी कार्यक्रम प्रारम्भ होने से 1 घण्टे पूर्व दिल्ली से आने वाले समस्त वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर, कनखल से हरिद्वार भेजा जायेगा।
2. रुड़की से आने वाले समस्त वाहन पिरान कलियर से धनौरी होते हुए हरिद्वार आयेंगे।
3. हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त वाहन पतंजलि फ्लाईओवर की सर्विस लेन से होते हुए जायेंगे।
4. वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान पतंजलि फ्लाईओवर पर बैरियर/ड्यूटी लगाकर समस्त प्रकार का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
5. पतंजलि विश्व विद्यालय सर्विस लेन पर बैरियर/ड्यूटी लगाकर समस्त प्रकार का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
6. सल्फर मोड़ बहादराबाद से यदि कोई यातायात पतंजलि की ओर आता है तो उसे शान्तरशाह चौकी से शान्तरशाह अन्दर सड़क मार्ग से पथरी रो-पुल से हरिद्वार भेजा जायेगा।
7. रायवाला से हरिद्वार की ओर आने वाला यातायात को सप्तऋषि से भारतमाता मंदिर से होते हुए पुराना एआरटीओ चैक पर रोका जायेगा।
8. नजीबाबाद/चण्डीचौक से ऋषिकेश की ओर जाने वाले यातायात को आनन्दवन समाधि सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।
9. नजीबाबाद/चण्डी चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को अलकनन्दा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।
10. शंकराचार्य चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को गायत्रीलोक सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।
11. गुरूकुल कांगड़ी से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को राईस मिल तिराहा सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर हरिलोक तिराहा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।
12. भगवानपुर से हरिद्वार/सिडकुल की ओर आने वाले यातायात को धनौरी से सुमननगर से होते हुए सिडकुल/हरिद्वार भेजा जायेगा।

haridwar_news | president_news | traffic_plan

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles