spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

काशीपुर के मेन बाजार सहित कई इलाकों में आज बत्ती रहेगी गुल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर के कई इलाकों में आज 30.05.2025 को बत्ती गुल रहने वाली है। इसलिए अपने बिजली के काम 9 बजे से पहले-पहले कर लें।

विद्युत वितरण खंड, काशीपुर के अधिशासी अभियंता ने बताया है कि 33/11 केवी उप संस्थान 20 नं.,बाजपुर रोड, काशीपुर के अंतर्गत 33केवी विद्युत लाईन का अनुरक्षण कार्य किया जाना है, इसलिए इसके अंतर्गत आने वाले आवास विकास, कोर्ट रोड, बाजपुर रोड, पटेल नगर, मेन बाजार, रामनगर रोड, जसपुर खुर्द आदि स्थानों पर आज सुबह प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा है कि विद्युत व्यवधान की स्थिति में ंयम रखें एवं विभाग को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles