spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में शामिल होने सैकड़ों की संख्या में किसान दिल्ली हुए रवाना, एनआरआई ने भरवाया डीजल-पेट्रोल

बाजपुर (महानाद) : कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में निकलने वाली ट0ेक्टर रैली में शामिल होने के लिए बाजपुर से सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर/कारें लेकर दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की बात कही और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने का आह्वान किया हुआ है। वहीं सरकार और आंदोलनकारी किसान नेताओं के बीच चल रही वार्ता का कोई हल न निकलने पर किसानों में खासा आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते बाजपुर से सैकड़ों किसान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में ट्रैक्टर लेकर रवाना हुए। जहां किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेगी तब तक किसानों का आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।

वहीं बीते माह किसानों और पुलिस की भिड़ंत के बाद किसानों के दिल्ली रवाना होने के बाद इस बार पुलिस प्रशासन किसानों के सामने झुकती नजर आई। और पुलिस द्वारा किसानों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया।

उधर, दिल्ली जाने वाले किसानों के लिए निः शुल्क डीजल और पेट्रोल की व्यवस्था एक एनआरआई द्वारा की गई। जिसके चलते किसानों ने एनआरआई शमशेर सिंह मान का आभार व्यक्त किया।

रैली में जाने वाले किसानों ने बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए एक हाईटेक ट्रैक्टर ट्राली बनाई है। जिसमे एलईडी, इन्वर्टर, सोलर पैनल, चार्जिंग प्लग, स्लीपिंग बैग सहित विभिन्न तरह की सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles