spot_img
spot_img
Thursday, February 5, 2026
spot_img

काशीपुर : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण सम्पन्न

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश, जिला, नगर व युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।
मेन मार्केट स्थित मदान बिस्कुट वाली गली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा व महापौर उषा चौधरी रहीं। कार्यक्रम का संचालन एड. सनत पैगिया व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष योगेश विश्नोई संयुक्त रुप से किया गया।
समारोह के दौरान संगठन के लीगल एडवाईजर एड. सनत पैगिया, संजय भाटिया, विजय सिंह, युवा विंग के रजत पाल सिंह, रितिक जैन, महिला उपाध्यक्ष वैशाली गुप्ता, नगर संरक्षक मुबारक अली, जिला कानूनी सलाहकार कैलाश प्रजापति आदि को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सभी इकाई से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को व्यापारी हितों के लिए सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है । लॉकडाउन के कारण पूर्व में आर्थिक दिक्कतों के कारण व्यापारी परेशानी में रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में व्यापारी की समस्याओं को त्वरित दूर करने के प्रयास किये जायेंगे। कार्यक्रम को युवा अध्यक्ष रजत पाल, नगर अध्यक्ष राजकुमार राजू सेठी, प्रदेशाध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर गौरव सक्सैना, राजकुमार यादव, मनोज जग्गा, मनीष सचदेवा, दीपक गुलाटी, सचिन अरोरा, नितिन अरोरा, कामिनी गुप्ता, आकांक्षा ठाकुर, कविता यादव, वैशाली सौरभ गुप्ता, गर्ग, ब्रजेश चौहान, सूरज प्रजापति, विवेक वर्मा, पीयूष मित्तल, मनोज शर्मा, कैलाश प्रजापति, मिंटू भटनागर, राजू अनेजा, दुर्गेश आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles