spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

मौसेरी बहन को कर रहा था ब्लैकमेल, मामा ने कर दी भांजे की हत्या

मुरादाबाद (महानाद) : एक मामा ने अपने भांजे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और हत्या को सुसाइड या एक्सीडेंट का रंग देने के लिएभांजे के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भांजे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कि अमरोहा निवासी 25 साल के शिवम ने अपने रिश्ते की बहन से संबंध बनाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसके दम पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जब ये बात उसके मामा देवेंद्र पाल को पता चली तो उसने शिवम को ऐसा करने से मना किया लेकिन शिवम ने उसकी बात नहीं मानी और युवती को ब्लैकमेल करता रहा। जिस पर गुस्से में आकर उसके मामा देवंद्र पाल ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने हत्यारोपी देवेंद्र पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उससने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने भांजे शिवम पुत्र रामवीर निवासी गांव सिकरी भूड़, थाना सैदनगली, जिला अमरोहा को कमरे में बद करके पीट-पीट कर मार दिया और फिर उसकी लाश को लोधीपुर विशनपुर रेलवे लाइन पर डाल दिया। जहां ट्रेन की चपेट में आकर उसकी बॉडी के चीथड़े उड़ गये। शनिवार रात को लगभग 11 बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक शिवम के शव कापंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles