spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

यूपी में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, पहला चरण 15 अप्रैल को, 2 मई को आएंगे नतीजे

लखनऊ (महानाद) : यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में 4 चरणों (15 अप्रैल, दूसरा चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल तथा चौथा चरण 29 अप्रैल) में पंचायत चुनाव कराया जाएगा। वहीं चुनाव के नतीजे 2 मई को आयेंगे।

शुक्रवार को यूपी राज्य निर्वाचन आयोग के चेयरमैन मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव चार चरणों में 15, 19, 26 और 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा तथा मतगणना 2 मई को की जाएगी। पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होगी, दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 7 से 8 अप्रैल तक, तीसरे चरण का नामांकन 13 से 15 अप्रैल तथा चैथे चरण का नामांकन 17 से 18 अप्रैल तक किया जायेगा। कुमार ने बताया कि पंचायतों के आरक्षण और आवंटन की सूची विभाग की वेबसाइट ww.panchayatiraj.up.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। वेबसाइट के होम पेज के मेन मेन्यू में पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 नाम से लिंक है। जिस पर यह सूची हासिल की जा सकती है।

पहला चरण (15 अप्रैल): पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, रामपुर, बरेली, गाजियाबाद, हाथरस, आगरा कानपुर नगर, अयोध्या, श्रवास्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर भदोही, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली।

दूसरा चरण (19 अप्रैल): बिजनौर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़ जिले शामिल हैं।

तीसरा चरण (26 अप्रैल): औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया जिले शामिल हैं।

चौथा चरण (29 अप्रैल): बुलंदशहर, हापुड़ संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर , सोनभद्र और मऊ, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर जिले शामिल हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles