spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

उत्तराखंड : क्या बाहरी हो जायेंगे बाहर? या 5 बजे से पहले सब कुछ हो जायेगा ‘ऑल इज वैल’

विकास अग्रवाल

देहरादून (महानाद) : पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री मनोनीत किये जाने के बाद से कई वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी की बात साने आ रही है। नाराज होने वाले नेताओं में सतपाल तहाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य तथा बिशन सिंह चुफाल प्रमुख्या नाम है। चर्चा तो इस बात की भी है कि 35 विधायक पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने से नाराज हैं।

वहीं नाराज नेताओं को मनाने के लिए ान मनौव्वल का दौर जारी है। सांसद अजय भट्ट तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक नाराज नेताओं से मिलकर उनकी नाराजगी दूर करने में जुटे हैं। वहीं स्वयं नये मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी हर नेता से मिलकर मनाने में जुटे हैं।

उधर, नेताओं की नाराजगी की खबर से आलाकमान नाराज दिखाई दे रहा है और ऐसे संकेत मिले हैं कि जो नेता पुष्कर धामी का विरोध करेगा अथवा पार्टी को कमजोर करने का कार्य करता पाया जायेगा उसे पुष्कर धामी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी जायेगी।

वहीं ऐसी खबर भी मिल रही है कि पूर्व में कांग्रेस से भाजपा में आये वे नेता जो अपने को मुख्यमंत्री पद के योग्य मानते थे, अब भाजपा में आने पर भी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल गया और कांग्रेस से भाजपा में आये कई नेताओं का कद कम हो गया। जहां कांग्रेस में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिल रही थी, वहीं अब भाजपा में भी उनकी खास पूछ नहीं है। इतना जरूर है कि ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं को मंत्री जरूर बनाया जाता रहा है। लेकिन उससे आगे के रास्ते उनके लिए बंद ही हैं। सतपाल महाराज का नाम तो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई बार आगे दिखाई दिया लेकिन शायद कांग्रेस की पृष्ठभूमि ही उनके आड़े आ गई।

अब देखना है कि नाराजागी पाले नेताओं में से कौन धामी मंत्रिमंडल में जगह बना पाता है और कौन मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया जाता है। या फिर आज 5 बजे से पहले सब ‘आॅल इज वैल’ हो जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles