spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

पांच राज्यों के चुनावों का एलान, लगी आचार संहिता, उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगा मतदान

दिल्ली (महानाद) : चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों को एलान कर दिया है। इसी के साथ ही पांचों राज्यों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विधानसभा चुनाव 7 चरणोे में होंगे। 10 फरवरी को यूपी में पहले चरण का मतदान होगा।
दूसरे चरण में यूपी का दूसरा फेस, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा का पहले फेस में 14 फरवरी को होगा।
तीसरे चरण में केवल यूपी में 20 फरवरी रविवार को वोटिंग की जायेगी।
चौथे चरण में यूपी में 23 फरवरी को मतदान होगा।
पांचवे चरण में यूपी का पांचवा मणिपुर का पहला फेस होगा। 27 फरवरी को मतदान होगा।
छठे चरण में यूपी का छठा मणिपुर का दूसरा फेस होगा। 3 मार्च को मतदान होगा।
सातवा चरण केवल यूपी में 7 मार्च को मतदान होगा।
10 मार्च को पांचों राज्यों की काउंटिग जायेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्रा ने बताया कि पांच राज्यों के चुनाव में 18.3 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस बार 24.9 लाख नये वोटर बनाये गये हैं। इस बार महिला वोटरों की भागीदारी बढ़ेगी। एक बूथ पर 1250 वोटर वोट डाल सकेंगे। यूपी में 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। सभी पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाये जायेंगे।
15 जनवरी तक पदयात्रा, रोड शो, साईकिल/बाइक रैली, जनसभा पर बैन रहेगा। 8 बजे से 1 बजे तक कोई प्रचार नहीं किया जायेगा। नुक्कड़ सभा नहीं की जायेगी। केवल 5 व्यक्ति डोर-टू-डोर संपर्क कर सकेंगे। सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।
80 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। कुल 2 लाख 15 हजार 368 पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे। मतदान का समय 1 घंटा बढ़ाया गया है।
उम्मीदवार चुनाव में 40 लाख रुपेय तक खर्च कर पायेंगे। उम्मीदवारों को अपना आपराधिक इतिहास बताना होगा। अवैध पैसे व शराब पर निगाह रखी जायेगी। सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। संवेदनशील बूथों की वेब कास्टिंग की जायेगी।
सभी राजनीतिक दलों के लिए सुविधा एप बनाया गया है। जिसके जरिये उम्मीदवार इस बार ऑनलाइन नामांकन भी भर सकेंगे।
सी-विजिल एप के जरिए लोग चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही धांधली की की शिकायत कर सकेंगे।
यकीन हो तो कोई रास्ता निकालता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है। ऐसा कहते हुए चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमें कोरोना के दौरान सावधानी बरतते हुए चुनावों को सम्पन्न कराना है। सभी चुनावकर्मियों को वैक्सीन की दोनो डोज लगी होंगी। गोव ामें 95 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। उत्तराखंड में 99.7 प्रतिशत लोगों को पहली डोज तथा 83.7 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। यूपी में 90 प्रतिशत लोग वैक्सीन की एक डोज ले चुके हैं।
चंद्रा ने कहा कि मीडिया हमेशा से हमारा दोस्त रहा है। मीडिया के जरिये ही हमारी बात जनता तक पहुंच सकती है। और ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने में भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles