spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

उत्तराखंड में मातृ शक्ति है बहुत बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति : रितु खंडूरी

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रितु खंडूरी के रामनगर पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नीमा नैनवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्षा रितु खंडूरी ने कहा कि उत्तराखंड में मातृ शक्ति बहुत बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति है। हमें केंद्र सरकार की महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाना है। केंद्र सरकार ने दहेज उत्पीड़न, साइबर क्राइम, बलात्कार, धर्मांतरण, लव जिहाद जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध ठोस कानून बनाकर सामाजिक रूप से समाज में स्वच्छंद जीवन यापन करने का अधिकार प्रदान किया है।
रितु खंडूरी ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव आने वाले हैं। अभी से सभी महिलाएं अपनी कमर कस लें। खंडूरी ने सेवा ही संगठन के तहत किए गए महिला मोर्चा के कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरियाल, प्रदेश उपाध्यक्षा दीपाली कन्याल, कुमाऊं प्रभारी उमा पडालनी, जिला अध्यक्षा प्रतिभा जोशी, जिला महामंत्री अलका जीना, नगर अध्यक्ष नीमा मठपाल, महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बसंती राणा, जिला उपाध्यक्ष आशा रावत, जिला मंत्री कनिका रौतेला, मोहनी शर्मा, अंजना सुंदरियाल, नितिका पांडेय आदि उपस्थित थीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles