विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भगवान वाल्मीकि पर एक यू ट्यूबर की टिप्पणी से वाल्मीकि समाज भड़क गया और पुलिस को तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की है।
अखिल भारतीय बाल्मिकी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सौदा (बन्नू) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 07.10.2025 को भगवान बाल्मिकी जी के बारे मे फेसबुक के माध्यम से नवीन बिष्ट निवासी कुण्डेश्वरी, काशीपुर जिला उधम सिंह नगर के द्वारा गलत शब्दो का प्रयोग कर भगवान बाल्मिकी जी के चरित्र को धूमिल किया गया जिससे बाल्मिकी समाज मे रोष है । नवीन बिष्ट के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाये । SC,ST. का मुकदमा दर्ज किया जाये अन्यथा बाल्मिकी समाज सड़को पर उतरकर आन्दोलन करेगा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नवीन बिष्ट के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज धोनी के हवाले की है।
वहीं, नवीन बिष्ट ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए लिखा है कि –
नमस्कार दोस्तों
मैं इनसाइड कवरेज मीडिया प्रभारी नवीन सिंह बिष्ट बोल रहा हूं…
आज मैंने कुछ पोस्ट डाली जो AI से प्राप्त की थी!
=======
परंतु मुझे इस बात का आभास न था कि यह पोस्ट कुछ लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाएगी!
जब मेरे पास LIU और पुलिस विभाग से फोन आने लगे!
और मुझे जानकर यह काफी अफसोस हुआ कि मेरी पोस्ट के बाद कुछ लोगों के दिलों पर कहीं ना कहीं ठेस लगी है!
जिससे मैं बहुत आहत हुआ हूँ!
========
मेरा उद्देश्य किसी धर्म जाति या खास वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना कदापि नहीं रहा है!
========
जिस वर्ग को भी मेरी पोस्ट से खास परेशानी हुई है उनसे मैं माफी चाहता हूं!
========
वैसे कृपया सरकार और पुलिस विभाग से मैं आग्रह करना चाहता हूं कि AI को यह बात अवगत कराय की इस तरह की जानकारी लोगों को देकर भ्रमित ना करें जैसा कि आज मैं भ्रमित हुआ हूँ!
========
मैं समझता था कि AI के पास जो जानकारी है वह पूर्ण है लेकिन आज मुझे पता चला कि AI से भी अधिक जानकारी लोग इस शहर में रहते हैं!
==========
पुनः पोस्ट के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ
=======



