spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

वृन्दावन में आयोजित हुआ राष्ट्र रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन, डॉक्टरों को किया सम्मानित

वृन्दावन (महानाद) : दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा की गरिमामयी उपस्थिति के पावन सानिध्य एवं स्नेहिल आशीर्वाद की छाया में इस वर्ष (2021 में) कोरोना काल में चिकित्सकों द्वारा समाज में जन सामान्य की विशेष सेवा-सुश्रुषा किये जाने पर मथुरा जिले के आईएमए ( इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ) के पदाधिकारियों की कलाई में रक्षा सूत्र ( राखियां ) बांधकर एवं चिकित्सकों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हुए समविद्गुरुकुलम सीनियर सेकेंड्री स्कूल, वात्सल्य ग्राम वृन्दावन में राष्ट्र रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन किया गया।

दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा ने राष्ट्र रक्षा सूत्र के इस पावन समारोह में अपने कर कमलों से महेश खंडेलवाल, चेयरमैन-रेडक्रॉस सोसायटी एवं डॉ.देव प्रकाश महासचिव-रेडक्रॉस सोसायटी को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समविद्गुरुकुलम सीनियर सेकेंड्री स्कूल, वात्सल्य ग्राम, वृन्दावन की प्रधानाचार्या डॉ. आस्था भारद्वाज एवं शिशुपाल सिंह द्वारा महेश खंडेलवाल चेयरमैन-रेडक्रॉस सोसायटी एवं डॉ. देव प्रकाश, महासचिव-रेडक्रॉस सोसायटी का राष्ट्र रक्षा सूत्र समारोह में उत्तरीय पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles