spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

शाबाश : तल्लीताल पुलिस ने 24 घण्टे में किया डकैती की वारदात का खुलासा

सलीम अहमद
नैनीताल (महानाद) : तल्लीताल पुलिस ने 24 घंटें के अंद डकैती की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि ग्राम निमचा, शाहजहांपुर, थाना जेवर, उत्तर प्रदेश हाल पता-सेक्टर-8 थाना सेक्टर-08 जिला फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी मोहित पुत्र हीरालाल ने थाना तल्लीताल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 03.04.2022 की रात्रि को भवाली रोड पर 3-4 लोगों द्वारा उसकी डस्टर कार को हाथ से इशारा देकर रोका गया और उसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसके पास मौजूद 2500 रुपये तथा उसकी डस्टर कार छीनकर भाग गए। तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में एफआईआर सं.- 21/2022, धारा 392 भादवि (लूट) की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पर्यटक स्थल पर लूट की उपरोक्त सनसनीखेज वारदात के अनावरण हेतु एसपी अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु सीओ सिटी नैनीताल संदीप नेगी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहताश सिंह सागर के नेतृत्व में जनपद की एसओजी एवं थाने की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीसीटीवी फुटेज को गहनता के साथ खंगाला गया तथा ठोस साक्ष्यों के आधार पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अभिलेश टम्टा (28 वर्ष), पुत्र-महावीर प्रसाद टम्टा, निवासी दमुवाढुंगा, जवाहर ज्योति हिमालयन कॉलोनी, थाना काठगोदाम जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लूट की घटना में शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए वादी की डस्टर कार नं.एचआर-एडब्लू-3737 व वादी से लूटे गए 2500 रुपयों में से 1000 रुपये एवं आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद की गई।

पुलिस की गहन पूछताछ के दौरान उपरोक्त लूट की घटना में सम्मिलित प्रकाश में आये अन्य 04 अभियुक्तों गणों की तलाश जारी है। लूट की घटना में अन्य चार अभियुक्त गणों की संलिप्तता के आधार पर लूट की धारा 392 आईपीसी का लोप कर मुकदमा उपरोक्त मे धारा-395/412/34/120 (बी) भादवि (डकैती) की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गयी है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहताश सिंह सागर, एसआई त्रिवेदी प्रसाद जोशी, केवलानन्द पाठक, बबीता, कां. संदीप सिंह नेगी, दीपक उपाध्याय, शिवराज राणा, अमित कुमार, संदीप पाण्डे, गोविन्द उप्रेती, मध्बू मियां, कुलदीप चौधरी, सुरेन्द्र सिंह धामी, प्रभारी एसओजी नन्दन सिंह रावत, किशन चन्द्र शर्मा आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles