spot_img
spot_img
Tuesday, November 10, 2026
spot_img

शोरगुल करने से किया मना तो 2 युवतियों ने फोड़ा महिला का सिर, आये 11 टांके

रामनगर (महानाद) : एक महिला ने 2 युवतियों पर उन्हें शोरगुल करने से मना करने पर उनका सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

टेड़ा रोड, रामनगर निवासी प्रिया जोशी पत्नी प्रकाश जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक 5.11.2026 की शाम के लगभग 6.15 बजे इन्द्रा कलोनी में निवास करने वाली अपनी ननद ममता भगत के घर पर गई हुई थी। उनकी ननद ममता भगत के घर के बाहर एक युवती शान्ति भट्ट निवासी पीरूमदारा, रामनगर अपनी साथी सिम्मी निवासी टांडा मल्लू के साथ मिलकर शोरगुल कर रही थी।

प्रिया ने बताया जब उन्होंने मौके पर जाकर उक्त दोनों युवतियों से शोरगुल करने हेतु मना किया तो उक्त दोनों युवतियां उनके साथ गाली गलौज करने लगीं। जब उन्होंने गाली गलौज करने से मना किया तो दोनों युवतियों ने लोहे के निकिल से जान से मारने की नीयत रखते हुए सिर पर वार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगीं।

प्रिया ने बताया कि उन्हें लहूलुहान पड़ा देख उनके परिजनों ने उन्हें रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवाया, उनके सिर पर खुली व गहरी चोट होने के कारण 11 टाँके आए हैं। उक्त घटना से वह मानसिक व शारीरिक रूप से अवसाद में हैं तथा उन्हें उक्त दोनों युवतियों से जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने उक्त युवतियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

प्रिया जोशी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शान्ति भट्ट और सिम्मी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई सुरभि राणा के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles