spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर : अलका लांबा

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : नारी न्याय सम्मेलन में हिस्सा लेने देहरादून पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का उत्तराखंड की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

उत्तराखंड दौरे पर आई महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश के सभी 13 जिलों में नारी न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नारी, युवा, किसान, भागीदारी और श्रमिक न्याय की बात की है। महिला कांग्रेस भी इन सभी मुद्दों को राज्य भर में पूरी प्रमुखता से उठाने जा रही है। अलका लांबा ने कहा भाजपा शासन काल में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अन्नदाताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। ऐसे में 2024 में यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो किसानों को एमएसपी का कानून बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार ने कृषि उपकरणों पर भारी जीएसटी लगा रखा है, जो किसानों के साथ अत्याचार है। उन्होंने कहा सरकार उसे तत्काल माफ करना चाहिए।

अलका लांबा ने कहा महिला कांग्रेस की तरफ से महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा नारी न्याय के तहत महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने का महिला कांग्रेस काम करेगी। आज जो महिलाएं न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं, उन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें निःशुल्क मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। एक दान देश की बेटियों के नाम के तहत उन्हें यह सब सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। महिला कांग्रेस पीड़ित महिलाओं की कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles