विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक 22 साल का युवक अपने घर से 5 लाख रुपये लेकर लापता हो गया। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
पुष्पक विहार कालोनी, बड़े गुरुद्वारे के पीछे, काशीपुर निवासी बॉबी गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 13.03.2026 की दोपहर के लगभग 1 बजे उसका भाई अनमोल गुप्ता (22 वर्ष) घर में बिना किसी को बताये कहीं चला गया है। जिसे उसने व उसके परिवार ने समस्त रिश्तेदारी व आस-पड़ोस में तलाश किया, परन्तु कुछ पता नहीं चला।
बॉबी गुप्ता ने बताया कि उसका भाई उसकी पिता की फर्म की उगाही के 5 लाख रुपये भी अपने साथ ले गया है। उसके भाई का मोबाइल बन्द जा रहा है। उसने पुलिस से उसके भाई को ढूंढने की गुहार लगाई है।
हुलिया –
नाम – अनमोल गुप्ता, उम्र 22 वर्ष, रंग हल्का सांवला, ऊंचाई 5 फुट 6 इंच, पहनावा बदामी रंग की कमीज व हल्के हरे रंग की लोवर तथा पैरो मे सफेद व नीले रंग के जूते पहने है।
बॉबी गुप्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर अनमोल की तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई गिरीश चन्द्र आर्य के हवाले की है।



