spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

घासमंडी में चाकू के साथ पकड़ा गया बनभूलपुरा का युवक

हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने बबनभूलपुरा निवासी एक युवक को नाजायज चाकू के साथ मंगलपड़ाव के घासमंडी से गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लगातार निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने तथा थाना क्षेत्र में आपराधिक व गुण्डा प्रवृत्ति के व्यक्तियोे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र तथा सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में कोतवाल उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में बीती रात प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव दिनेश चंद्र जोशी व पुलिस टीम द्वारा मंगल पड़ाव के घासमंडी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मौहम्मद आमिर पुत्र मौहम्मद शरीफ निवासी लाइन नं. 17, आजाद नगर, बनभूलपुरा को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव दिनेश चंद्र जोशी, कां. कमलेश नौला तथा भोपाल सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles