spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

काशीपुर : युवाओं को स्मैक बेचकर नशे में झोंक रहा था जाबिर, एसओजी ने भेजा जेल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एसओजी ने एक नशे के सौदागर को 22.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि डीआई/एसएसपी उधम सिंह नगर बरिन्दरजीत सिंह द्वारा जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह द्वारा एसओजी प्रभारी काशीपुर एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम द्वारा दिनांक 26/02/2022 को मदर कॉलोनी, महेशपुरा से जाबिर अली (26 वर्ष) पुत्र अकबर अली को कुल 22.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जाबिर अली आसपास के क्षेत्र के लोगों खासकर युवाओं को स्मैक बेचकर नशे में झोंक रहा था। जाबिर अली इससे पूर्व नशीले इंजेक्शन बेचते हुए पकड़े जाने पर कोतवाली काशीपुर से जेल जा चुका है।

एसओजी की टीम में एसओजी प्रभारी जनपद उधम सिंह नगर एसआई कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी काशीपुर एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट, कां. दीवान बोरा, प्रदीप कुमार, गिरीश कांडपाल, कैलाश तोमक्याल, विनय कुमार तथा कुलदीप शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles