spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

मीठी-मीठी बातों के जाल में फंसाकर युवक को लूटा, पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 6 लोगों को पहुंचाया जेल

नानकमत्ता (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार कर रहे एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस नेकृमहिलाओं के माध्यम से जाल बिछाकर हनीट्रैप कर लूट/डकैती/ब्लैकमेल करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 महिलाओं सहित 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई हुंडई आई-10 कार, नगदी, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड, दस्तावेज व अन्य सामान बरामद किया है।

आपको बता दें कि दिनांक 14 मार्च 2026 की रात्रि को एक युवक को अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित तरीके से महिलाओं के माध्यम से फोन कर अपने जाल में फँसाया गया और उसे मिलने के बहाने मच्छी झाला क्षेत्र, नानकमत्ता बुलाया। जैसे ही युवक अपनी हुंडई आई-10 कार से मौके पर पहुँचा, वहाँ पहले से मौजूद महिलाओं व अन्य साथियों ने उसे घेर लिया और उसे कार से उतारकर भड़ाभुड़िया स्थित एक घर में बंधक बना लिया।

इसके बाद अभियुक्तों ने युवक के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनायी और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का प्रयास किया। इसी दौरान अभियुक्तों ने उससे नगदी, सोने की अंगूठी, दस्तावेज व कार लूट ली और फरार हो गये।

मामले की जानकारी मिलने के बाद दिनांक 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर एसआई राजेन्द्र पंत ने पुलिस टीम के साथ डैम बन्दे क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान सामने से आती हुंडई आई-10 कार को रोककर चेक किया गया तो उसमें 2 पुरुष (तारा सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू) व 2 महिलाएं (गुरमीत कौर, सीमा कौर) बैठे मिले। युवक द्वारा पहचान करने पर चारों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर 2 अन्य अभियुक्त (रमन सिंह, गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल) को वाटर स्पोर्ट्स, नानकमत्ता के पास से बाइक सहित गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लूटी गयी सोने की अंगूठी व नगदी बरामद की गयी।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले ऐसे व्यक्तियों की जानकारी जुटाते थे जो महिलाओं में रुचि रखते हों या आसानी से जाल में फँस सकें। इसके बाद सीमा कौर व गुरमीत कौर मोबाइल फोन से उनसे मीठी-मीठी बातें कर उन्हें अपने जाल में फँसाती थीं। जब व्यक्ति पूरी तरह विश्वास में आ जाता था तो उसे मुलाकात के बहाने नानकमत्ता क्षेत्र के सुनसान स्थान मच्छी झाला में बुलाया जाता था और मौके पर पहले से छिपे अन्य साथी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू, तारा सिंह, गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल व रमन सिंह अचानक आकर व्यक्ति को घेर लेते थे और उसे बंधक बनाकर मारपीट करते थे। इसके बाद उसके कपड़े उतरवाकर महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते थे और बड़ी रकम की मांग करते थे। विरोध करने पर पीड़ित से नगदी, जेवर व वाहन लूट लेते थे।

उक्त घटना के बाद अभियुक्त लूटी गई कार को नेपाल में बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही नानकमत्ता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में निरीक्षक मंजू पांडे, एसआई राजेंद्र पंत, नवल किशोर, सुनील कुमार, कां. राजकुमार बोरा, हे.कां. नवनीत कुमार, कां. शुभम सैनी, प्रकाश आर्य, बबीता रानी, कमला गोस्वामी, ड्राइवर रणवीर सिंह, भूपेंद्र आर्य, खटीमा से एसआई अशोक कांडपाल तथा कमल पाल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles