spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

सोसाइटी के विला में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये बरामद

रुद्रपुर/पंतनगर (महानाद) : पुलिस ने एक सोसाइटी के विला में जुआ खेलते 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3,88,100 रुपये नकद एवं पोकर सेट बरामद किया है।

आपको बता दें कि दिनांक 26.10.2026 को एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन एवं सीओ रुद्रपुर विभव सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पंतनगर, कोतवाली रुद्रपुर एवं चौकी सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओमेक्स रिवेरा, लेमेडा विला संख्या 39 में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विला की दूसरी मंजिल पर 6 व्यक्ति हार जीत की बाजी लगाकर ताश एवं पोकर के माध्यम से जुआ खेलते पाए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1-अमित कुमार (43 वर्ष), निवासी ओमेक्स रिवेरा।
2-अशोक कुमार (50 वर्ष), निवासी गदरपुर।
3- अपूर्व कुमार (35 वर्ष), निवासी रुद्रपुर।
4- अभिषेक कुमार (42 वर्ष), निवासी ओमेक्स।
5- मनवेन्द्र सिंह (34 वर्ष), निवासी ओमेक्स।
6- विवेक गुप्ता (46 वर्ष), निवासी ओमेक्स।

सभी अभियुक्तों को धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर बरामद माल सीलबंद किया गया।

पुलिस टीम –
1- निरीक्षक संजय पाठक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर
2- उप निरीक्षक नंदन सिंह रावत थानाध्यक्ष पंतनगर
3- उप निरीक्षक हेमंत कठैत चौकी प्रभारी सिडकुल
4- उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह अधिकारी चौकी प्रभारी संजयवन
5- उप निरीक्षक प्रदीप पंत
6- उप निरीक्षक धीरज टम्टा
7- उप निरीक्षक संदीप शर्मा
8- अपर उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र बवाड़ी
9- हेड कांस्टेबल मनोज बोरा
10- कांस्टेबल नितिन कुमार
11- कांस्टेबल श्याम सुंदर
12- कांस्टेबल हरि सिंह
13- कांस्टेबल सुरेंद्र रावत
14- कांस्टेबल कृपाल सिंह

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles