spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

रूस भेजने के नाम पर किसान से ठगे 10 लाख

रुद्रपुर (महानाद) : एक किसान ने एचटी ओवरसीज के स्वामी पर उसे रूस भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम हयात नगर, तहसील बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी तजिन्दर सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह ने एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी मुलाकात लुधियाना, पंजाब के रहने वाले सुमित जैन पुत्र जवाहर लाल जैन से उसके रुद्रपुर स्थित आफिस मै. एचटी ओवरसीज, सिटी सेंटर कॉम्पलैक्स, गुरु मां इलैक्ट्रॉनिक्स के पीछे, रुद्रपुर में हुई, जिसने उसे रूस भेजने की बात कही तथा अपनी बातों के झांसे में लेकर कहा कि मैं आपका पासपोर्ट रीन्यू करवाकर आपको जल्द से जल्द रूस (विदेश) भेज दूंगा।

सुमित जैन ने तजिन्दर से 10,20,000 रुपये लेकर दिनांक 29.12.2024 को एक अनुबन्ध पत्र भी तहरीर कराया। परन्तु आज तक उक्त उसे रूस नहीं भेजा। जब काफी दिन हो गए तो वह सुमित जैन के आफिस पहुंचा तो उसे पता चला कि उक्त सुमित जैन ने उसके 10,20,000 रुपये विदेश भेजने का झांसा देकर हड़प लिये हैं और फोन करने पर उसका फोन नहीं उठा रहा है।

तजिन्दर ने सुमित जैन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उसके 10,20,000 रुपये वापिस दिलाये जाने की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सुमित जैन के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई होशियार सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles