spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

11 हजार केवी की लाईन के खतरे से 60 परिवारों को बचाने के लिए आगे आये दीपक बाली

काशीपुर (महानाद) : बिजली की 11000 केवी की लाइन के खतरे के साये में रह रहे 60 परिवारों के दर्द को जानने के लिए आप नेता दीपक बाली आज लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित नियाज नगर कॉलोनी की गली नंबर 3 में पहुंचे और उन्हें परेशानी से निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर 50-60 घरों के ऊपर से जा रही 11000 केवी की विद्युत लाइन को हटाए जाने की मांग की।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व वार्ड नंबर 22, नियाज़ नगर कॉलोनी के गली नंबर 3 निवासी राशिद मौहम्मद व रेहान सहित दर्जनों लोग रामनगर रोड स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में पहुंचे थे और उन्होंने आप नेता दीपक बाली से मुलाकात कर बताया था कि 50-60 परिवारों के घरों के ऊपर से बिजली की 11000 की लाइन गई हुई है। जिसके कारण कुछ समय पूर्व एक बच्चा भी करंट लगने से मर गया था। विद्युत लाइन के घरों के ऊपर से जाने के कारण हमेशा बारिश या तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का डर बना रहता है और लोग सो भी नहीं पाते हैं। वे अपने घरों की छतों पर भी नहीं जा सकते। उनके घर करीब 30-35 साल पुराने हैं और वे विद्युत विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों सहित अनेक राजनीतिक लोगों से अपनी पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद दीपक बाली ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे मौके पर जाकर स्थिति को देखेंगे।

इसी क्रम में आज जब दीपक वाली मौके पर पहुंचे तो घरों की छतों के ऊपर से जा रही बिजली लाइन को देखकर वह भी दंग रह गए। उन्होंने अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पहुंचकर इस मुद्दे को उठाया। अधिशासी अभियंता के देहरादून होने के कारण कार्यालय अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों को इस मामले से न सिर्फ अवगत कराया बल्कि अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कर इस लाइन को तत्काल हटाए जाने की मांग की। विद्युत विभाग द्वारा बाली को आश्वस्त किया गया है कि इस पर रचनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles