spot_img
spot_img
Wednesday, May 13, 2026
spot_img

काशीपुर : ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बता दें कि शिव नगर कॉलोनी के पास रामनगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के हाथ पर बबीता कुमारी गुदा हुआ है। मृतका की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। पुलिस मृतक महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles