spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

12 दिसम्बर 2021 को आयोजित होगी एससी गुड़िया क्रॉस कन्ट्री रेस, यहां से प्राप्त करें निःशुल्क फार्म

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर क्लीन एण्ड ग्रीन फाउण्डेशन के संयोजन एवं जिला एथलेटिक्स संघ ऊधम सिंह नगर के सह संयोजन में आयोजित रन फॉर काशीपुर क्लीन एण्ड ग्रीन 2021 सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया क्रॉस कन्ट्री रेस का आयोजन 12 दिसम्बर 2021 को किया जा रहा है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अजय चौधरी एवं अध्यक्ष संर्वेश बसंल के हवाले से जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि रेस 12 दिसम्बर को जसपुर खुर्द स्थित आनन्द हॉलीडे से प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होकर जसपुर खुर्द, कुण्डेश्वरी, जैतपुर मोड़ एवं बाजपुर रोड से होती हुई एससी गुड़िया आईएमटी के प्रांगण में समाप्त होगी। जहां पर विजेता एवं उपविजेताओं को एससी गुड़िया आईएमटी की चेयरमैन विमला गुड़िया, चन्द्रावती कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं क्लीन एण्ड ग्रीन के पदाधिकारी नगद पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे।

विकल्प गुड़िया ने बताया कि रेस महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में 16 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को दोनों ग्रुप में अलग-अलग क्रमशः 5100, 3100 एवं 2100 का नगद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को जो रेस पूरी करेंगे उन्हें भी प्रमाण-पत्र से अलंकृत किया जायेगा।

विकल्प गुड़िया ने बताया कि रेस में प्रतिभाग करने हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 दिसम्बर निर्धारित की गई है। उसके बाद किसी को फार्म उपलब्ध नहीं होगा। जो प्रतिभागी रेस में प्रतिभाग करने के इच्छुक हैं वह नगर में बने फार्म सेन्टर एवं 9917189998 (गौरव गुप्ता), 9837016766 (सर्वेश बंसल) इन नम्बरों पर सम्पर्क कर निःशुल्क फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles