spot_img
spot_img
Thursday, September 17, 2026
spot_img

काशीपुर : घर से बिना बताये गायब हुई 15 साल की नाबालिग किशोरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक 15 साल की नाबालिग किशोरी घर से बिना बताये गायब हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।

मधुवन नगर, लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग पुत्री 22 सितंबर 2023 की दोपहर को 12 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है। उसने उसे अपने परिवार, समस्त रिश्तेदारी व आस पड़ोस में तलाश कर लिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसकी पुत्री का मोबाइल भी बदं आ रहा है। उसने अपनी पुत्री के साथ किसी अनहोनी घटना घटित होने की आशंका जताई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles