spot_img
spot_img
Thursday, September 3, 2026
spot_img

18 साल की जिया ने रचा इतिहास, मैनहट्टन के चारों ओर 48 किमी तैरकर बनाया रिकॉर्ड

महानाद डेस्क : आजमगढ़ की 18 साल की जिया राय ने अपनी मेहनत और हौसले से देश का नाम रोशन किया है। जिया ने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन द्वीप के चारों ओर करीब 48 किलोमीटर की 20 Bridges Swim को अकेले तैरकर पूरा किया। उन्होंने यह दूरी महज 8 घंटे 53 मिनट में पूरी की।

आपको बता दें कि जिया राय ने बैटरी पार्क सिटी से अपनी तैराकी शुरू की और कुछ ही घंटों में इस कठिन चुनौती को पूरा कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ वह ओपन वॉटर स्विमिंग का प्रतिष्ठित ट्रिपल क्राउन हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला पैरा तैराक बन गई हैं। बताया गया है कि ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के साथ इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह पहली लड़की हैं।

विदित हो कि मैनहट्टन के आसपास समुद्र में तैरना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। करीब 20 डिग्री सेल्सियस पानी, तेज बहाव और लगातार गुजरने वाली नावों के बीच तैराकों को काफी जोखिम का सामना करना पड़ता है। ऐसे हालात में जिया ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और शानदार तैराकी कौशल का परिचय दिया।

जिया इससे पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। 2024 में उन्होंने इंग्लिश चैनल पार किया था, जबकि 2025 में कैटालिना चैनल पार करने की उपलब्धि हासिल की। उनकी प्रतिभा और जज्बे को देखते हुए उन्हें 2022 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 में दिव्यांग सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार और 2024 में प्रतिष्ठित ॅव्ॅै। अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

मैनहट्टन की इस ऐतिहासिक तैराकी के बाद न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य विशाल जयेशभाई हर्ष ने भी जिया को सम्मानित किया। जिया की यह उपलब्धि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles