spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

रामनगर में 18 साल के युवक की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : भवानीगंज स्थित नहर के पास एक 18 साल के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पत्थरों से कुचल कर निर्मम हत्या की गई है।

आपको बता दें कि भवानीगंज स्थित नहर के पास कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा, शव के हाथ पैर बंधे हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान समीर उर्फ लकी (18 वर्ष) पुत्र छिद्दन निवासी ग्राम आदर्श नगर, शंकरपुर भूल, रामनगर के रूप में हुई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि समीर रात्रि करीब 8 बजे दूध लेने गया था। करीब 12 बजे समीर का फोन आया और उसने बताया कि उसका जुबेर के साथ लड़ाई झगड़ा हो गया है परिजनों ने उसे घर आने को कहा, परंतु वह नहीं आया।

मृतक की बहन ने बताया कि 12ः30 बजे उसने फोन किया तो उसने बताया कि मैं नजीर के साथ हूं। उसके बाद सुबह 7 बजे से उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था परंतु कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था, उसके पश्चात 10 बजे उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि समीर की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्यों की जानकारी मिल सकेगी, फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles