spot_img
spot_img
Sunday, August 9, 2026
spot_img

खताड़ी में मिले गौ मांस के मामले में 2 गौ तस्कर गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में पुलिस ने गौ कशी मामले में बड़ा खुलासा करते हुए दो गौ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि 5 दिन पूर्व खताड़ी में बड़ी मस्जिद के पीछे, स्लाटर हाउस में मुखबिर की सूचना पर एसआई वीरेंद्र बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा तो वहां करीब 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस तीन कट्टों में बरामद हुआ था, वहीं तस्कर भागने में सफल हो गए थे।

एसआई वीरेंद्र बिष्ट ने मामले में कोतवाली रामनगर में मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसके बाद पुलिस ने लगातार प्रयास कर फैजी (21 वर्ष) पुत्र रियासत अली एवं अयान (24 वर्ष) पुत्र नदीम निवासी ब्लॉक रोड, खताड़ी, रामनगर को पंजाबी कब्रिस्तान की पुलिया के पास, मालधन रोड से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि खताड़ी निवासी दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तथा पशु को बेचने वाले एवं सहयोग करने वाले की भी तलाश जारी है। इनके खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि खताड़ी स्थित स्लाटर हाउस एवं क्षेत्र में मीट की दुकानों की भी जांच की जाएगी किसके संबंध में उप जिलाधिकारी को पत्राचार किया गया है।

पुलिस टीम में कोतवाल सुशील कुमार, एसआई वीरेंद्र बिष्ट, जोगा सिंह, कां. संदीप सिंह, संजय सिंह, अशोक कंबोज, संजय दोसाद आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles