spot_img
spot_img
Sunday, August 30, 2026
spot_img

21 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार

सितारगंज (महानाद) : पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहे 2 शातिर तस्करों को 21 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के सख्त निर्देशानुसार जनपद में अवैध नशे एवं नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की निगरानी की जा रही थी। दिनांक 29 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी सरकड़ा, कोतवाली सितारगंज पुलिस टीम द्वारा रसोयापुर के पास चेकिंग के दौरान सन्नी सयाल एवं तुषार को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से 21 पेटियों में कुल 945 ट्रेटा पैक देशी शराब ब्रांड ‘माल्टा’ बरामद हुई। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 04 एवाई 5925 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. सन्नी सयाल (40 वर्ष) पुत्र सुदेश सयाल, निवासी ग्राम बोहराकोट, थाना टनकपुर, जनपद चंपावत।
2. तुषार (20 वर्ष) पुत्र प्रेमपाल, निवासी वार्ड नं. 4, कपूर बस्ती, थाना टनकपुर, जनपद चंपावत।

पूछताछ के दौरान सन्नी सयाल द्वारा बताया गया कि उसके विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 2 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा उक्त आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम में एएसआई अमित कुमार, कां. संदीप सजवाल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles