spot_img
spot_img
Wednesday, September 9, 2026
spot_img

रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर भड़काऊ भाषण देने का आरोपी मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : त्रिशूल चौक पर भड़काऊ भाषण देने के आरोपी मुफ्ती मुजीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर मदरसों को बंद करने को लेकर कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने दढ़ियाल, टांडा जिला रामपुर के मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया। मुफ्ती मुजीब पर आरोप है कि उसने बृहस्पतिवार को बाराबफात के जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर आयोजित सभा में मदरसों को बंद करने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

सोशल मीडिया पर वायल हुए वीडियो में मुफ्ती ईदगाह की जमीन (जो सरकारी जमीन थी और सरकार ने उसे वापिस ले लिया) वापस करने की मांग करते हुए भी नजर आ रहा है।

बता दें कि मुफ्ती मुजीब के बयान के बाद विधायक शिव अरोरा व मेयर विकास शर्मा ने इसका कड़ा पन्रतिरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles