spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

23.42 ग्राम स्मैक के साथ काशीपुर के दो युवक गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस तथा एसओजी टीम ने दो युवकों को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23.42 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर जेल भेज दिया।

बता दें कि सोमवार शाम को एसओजी प्रभारी एसआई रविन्द्र बिष्ट को मुखबिर ने सूचना दी कि मौहल्ला अल्लीखां स्थित कब्रिस्तान के पास दो युवक स्मैक बेच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से दो युवक को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मौहम्मद जावेद उर्फ जावेद अड्डा पुत्र मौहम्मद खुर्शीद निवासी हौज वाली मस्जिद, बर्फ फैक्ट्री के सामने तथा मौहम्मद सलीम उर्फ सलीम टेंशन पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी मौहल्ला किला बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 23.42 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles