spot_img
spot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_img

XUV कार से 25 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक XUV कार से 25 पेटी अंग्रेजी शराब रामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को सीज कर दिया।

आपको बता दें कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशनदृ2025 के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन व सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण व प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी रोहिताश सागर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव एसआई अनिल कुमार एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान लग्जरी वाहन XUV700 (UK-04AJ-7676) की तलाशी में एक तस्कर गोविंदपुरा सुभाषनगर, हल्द्वानी निवासी सिमरनप्रीत सिंह (36 वर्ष) पुत्र परविन्दर सिंह को 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सिमरनप्रीत ने बताया कि वह बाइक मैकेनिक शॉप चलाता है और उकत अवैध शराब हरियाणा से लेकर आया था। शराब की बाजार कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है।

बरामदगी –
Red Label- 10 पेटी
Jameson – 05 पेटी
Ballantine’s – 05 पेटी
Blonde – 05 पेटी

पुलिस टीम में एसआई अनिल कुमार, चौकी प्रभारी, भोटिया पड़ाव, एसआई रेनू सिंह व कां. दिनेश नगरकोटी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles