spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

25 से ज्यादा लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कांग्रेस विधानसभा प्रभारी खस्टी बिष्ट ने अपने दो दिवसीय रामनगर विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालधन में ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम में बूथ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनके साथ उत्तराखण्ड़ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रावत भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में दोनों नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव के लिए उचित कदम उठाने एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में विजय बनाने का संकल्प लिया गया। आज के इस कार्यक्रम में भाजपा एवं अन्य पार्टियों को छोड़कर 25 से अधिक लोगों ने, प्रभारी खट्टी बिष्ट एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रणजीत रावत के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में आरती ग्राम प्रधान आनंद नगर, आशा देवी, संगीता देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, दर्शन देवी, गंगा देवी, आशा देवी, सरोजनी देवी, विमला देवी, सीमा देवी, शारदा देवी, सुनील कुमार, रोहित कुमार, मोहित कुमार, कमल सिंह सैनी, जयराम सैनी, राम सिंह सैनी, गुलाब सिंह सैनी, हेमा देवी, प्रकाश चंद, शोभा देवी आदि शामिल थे।

बैठक में मालधन ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश लोहनी, गिरधारी लाल, शंकरलाल, सुरेंद्र कुमार आर्य, ममता आर्य, सुंदर लाल, महेंद्र आर्य, दीपा देवी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मालधन देवेंद्र चंदोला, संगीता, गंगा देवी, प्रेम सिंह, हरपाल सिंह, बिहारी लाल, गोपाल राम, गुरदीप सिंह, रोहित कुमार, सुनील कुमार, किशन सिंह, भुवन चंद्र, वीरेंद्र कुमार, सोहनलाल, रवि ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, विक्की प्रधान, महेंद्र लाल, अमरजीत, दीपक कुमार, राहुल सिंह आदि कांग्रेसजन मौजुद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles