spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

काशीपुर : नई सब्जी मंडी में मर्सिडीज गाड़ी में तोड़फोड़

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नई सब्जी मंडी निवासी एक युवक ने दूसरे युवक पर उसकी मर्सिडीज गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौ. शक्ति नगर, काशीपुर निवासी अरुण दीप खुराना पुत्र अशोक खुराना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी एक कार (मर्सिडीज) दिनांक 30.3.2026 की रात्रि के 12.45 बजे लक्ष्मी डेरी, नई सब्जी मण्डी, काशीपुर में खड़ी थी। रात्रि में राहुल भल्ला निवासी नई सब्जी मण्डी, काशीपुर ने उसकी उक्त गाड़ी में तोड़फोड़ की और भारी नुकसान पहुंचाया, उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हुई है।

अरुण दीप ने बताया कि जब वह अगले दिन उसने घर के पास राहुल भल्ला से उक्त नुकसान की भरपाई को कहा तो वह गाली गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा और कहने लगा कि जो तुमसे हो सके कर लो।

अरुण ने राहुल भल्ला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राहुल भल्ला के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(2) – जो कोई भी सामान्य ‘उपद्रव’ करता है, उसे 6 महीने तक की कैद, जुर्माना, या दोनों की सजा हो सकती है। यह धारा संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुँचाने से संबंधित है।, 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई अजीत सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles