पंतनगर (महानाद) : एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि दिनांक 28.2.2026 को कोतवाली पन्तनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी जंग बहादुर उर्फ जंगा (28 वर्ष) निवासी झा कॉलोनी, पंतनगरके विरुद्ध धारा 65/351(3)/127 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु की।
मुकदमा दर्ज होते ही एसएसपी अजय गणपति के निर्देशों पर कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की तलाश में दबिश दी तथा वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर हिरासत में लिया। अभियुक्त को उसके अपराधों और धाराओं से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया और वैधानिक कार्यवाही के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।



