काशीपुर : डायल 112 पर ट्रैक्टर लूट की झूठी सूचना देने के 4 आरोपी गिरफ्तार

0
1369

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : ट्रैक्टर लूट की झूठी सूचना देना 4 लोगों को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायतकर्ता सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।

ग्राम भगवंतपुर निवासी अमीर सिंह पुत्र अनूप सिंह ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि कुछ बदमाश उसके घर में घुस आए हैं और उन्होंने फायरिंग कर ट्रैक्टर लूटने का प्रयास किया है। हमलावरों ने उनके साथ मारपीट भी की है। सूचना पर एसआई कपिल कांबोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि मामला आपसी लेनदेन का था। पुलिस ने एक पक्ष के अमीर सिंह और दूसरे पक्ष के रजवंत सिंह व हरवंश सिंह पुत्रगण करनैल सिंह निवासी इट्टवा, जोगीपुरा थाना बाजपुर, बबलू पुत्र विजयपाल निवासी बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

एसआई कपिल कांबोज ने बताया फायरिंग की सूचना झूठी थी। मामला आपसी लेन-देन का था। पुलिस ने चारों आरोपियों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here