रुद्रपुर (महानाद) : कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती की घटना का खुलासा करते हुए 4 डकैतों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक नाबालिग को संरक्षण में ले लिया।
आपको बता दें कि ग्राम मलसी, रुद्रपुर निवासी विनीत पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एयरटेल पेमेंट बैंक का कलेक्शन का कार्र्य करता है। दिनांक 8-8-2026 को वह कलेक्शन का काम करने किच्छा आफिस (स्वतंत्र माइक्रोकिन) अपने साथी वीरेंद्र मौर्य, अर्शदीप सिंह, गुरबाज सिंह के साथ अपनी मोटर साइकिल से गया था।
विनीत ने बताया कि वह ऑफिस से कलैक्शन का 12,60,000 लेकर अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था। जब वह अपने गांव के पास सुनसान इलाके में गज्जन सिंह के खेत के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मोटरसाइकिल के पास 6-7 व्यक्ति खड़े थे, जिन्होंने उन्हें रोक कर मारपीट करते हुए उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और कहा कि तुम इधर-उधर आते-जाते रहते हो, अगर तुमने पुलिस कंप्लेट करी तो हम तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को गोली मार देंगे।
विनीत की तहरीर के आधार पर धारा 310(2)/115(2)/351(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त रूप से 4 टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। पुलिस टीम ने बाल अपचारी को साथ लेकर ग्राम पसियापुर, थाना विलासपुर, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंचकर दबिश दी, जहां से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 लाख 60 हजार रुपये बरामद किये गये।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. प्रिंस उर्फ प्रिंसदीप सिंह (19 वर्ष) पुत्र हरपाल सिंह, निवासी ग्राम पसियापुर आगनबाड़ी, पोस्ट नवाबगंज, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.)।
2. हरपाल सिंह (48 वर्ष) पुत्र स्व. गुरनाम सिंह, निवासी ग्राम पसियापुर आगनबाड़ी, पोस्ट नवाबगंज, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.)।
3. हरजीत सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह, निवासी ग्राम पाण्डेय निवाड़, आरटीओ रोड, टैगौर।
4. सतपाल सिंह (28 वर्ष) पुत्र जगीर सिंह, निवासी ग्राम कोपा किरपाली, गूलरभोज, थाना गदरपुर।
5. एक बाल अपचारी ।
पुलिस टीम में निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, एसआई खुशवंत सिंह, निर्मल सिंह लटवाल, मोहन चन्द्र जोशी, कां. ललित मोहन, नवीन गिरी, हरीश मेहरा तथा देवेन्द्र तोमक्याल शामिल थे।



