हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को थाना मुखानी पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
आपकों बता दें कि आज दिनांक 13.08.2026 को एक महिला द्वारा अपने नाबालिग पुत्र के साथ मौहम्मद आजम द्वारा अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास, ईंट के चट्टे के पीछे दुष्कर्म एवं मारपीट किए जाने के संबंध में कोतवाली मुखानी में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर धारा 115(2), 137(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई दीपा जोशी के सुपुर्द की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए (40 वर्ष) सएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, एसपी सिटी मनोज कत्याल सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कार्रवाई की गई तथा अभियुक्त मौहम्मद आजम उर्फ अफजल (पुत्र असलम, निवासी ग्राम कायमगंज, तहसील बिलासपुर, जनपद उत्तर प्रदेश, हाल निवासी भूरा मुल्ला, अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास, थाना मुखानी को गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नाबालिग बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे जघन्य अपराध में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



