बाजपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने 3 लोगों पर उसे गोली मार कर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
ग्राम गोबरा, बाजपुर निवासी स्वयंवर सिंह पुत्र यारा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक 5.8.2026 की सुबह के लगीाग 11 बजे अपने घर से गुरुद्वारे के लिए सीमेन्ट लेने आ रहा था कि रास्ते में भारत के घर से थोड़ा आगे जसवन्त सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम इटव्वा, गुरमीत सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम गोबरा तथा बलकार सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम गोबरा ने उसे धमकी दी कि दिनांक 12.7.2026 को जैसे तेरे भतीजे मनदीप सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम गोबरा को गोली मार घायल कर दिया है उसी प्रकार से तेरी भी गोली मार कर हत्या कर देंगे, पहले भी पुलिस हमें नहीं पकड़ पायी है, अब भी पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
स्वयंवर सिंह ने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त तीनों लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई राकेश सिंह रैंकाली के हवाले की है।



