रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा की सेना ने हत्या के मामले में नामजद आखिरी अभियुक्त प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी एवं प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेशमबाड़ी हत्या प्रकरण के सभी 6 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि दिनांक 26.11.2026 को रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मामले में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक सभी 6 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी –
दिनांक 28.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद अभियुक्त प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी एवं प्रियांशु कश्यप को बगवाड़ा बाईपास क्षेत्र में पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान दोनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी।
पुलिस द्वारा दोनों घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया तथा गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर तथा दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1. प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी (22 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार, निवासी दूधियानगर, रुद्रपुर
2. प्रियांशु कश्यप (22 वर्ष) पुत्र सोमपाल कश्यप, निवासी दूधियानगर, रुद्रपुर



