spot_img
spot_img
Sunday, November 29, 2026
spot_img

आरसी/डीएल के नाम पर अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

पंतनगर/रुद्रपुर (महानाद) : एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट, रुद्रपुर एवं थाना पंतनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरटीओ कार्यालय के बाहर अलग-अलग निजी वाहनों में बैठकर वाहन संबंधी दस्तावेज (आरसी/डीएल) तैयार कराने के नाम पर सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों युवक लैपटॉप एवं प्रिंटर के माध्यम से अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे थे। उनके पास से 75 आरसी, 7 ड्राइविंग लाइसेंस, 19 फॉर्म-30, 1 लैपटॉप, 1 प्रिंटर सहित अन्य दस्तावेज एवं उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त 2 वाहन बरामद हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में कुछ डुप्लीकेट आरसी एवं ड्राइविंग लाइसेंस निजी लैब से तैयार करवाकर उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है। एसटीएफ द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरण –
1. पंकज कांति सेन पुत्र स्व. स्वदेश कांति सेन निवासी ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर।
2. प्रवीन बाछाड़ पुत्र विकास बाछाड़ निवासी चंदीपुर, जियपुर, दिनेशपुर।

पुलिस टीम में एसटीएफ कुमायूं यूनिट के एसआई विपिन जोशी, हे.कां. रविन्द्र बिष्ट, कां. जितेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी सिडकुल एसआई अनिल मेहता, कां. कृपाल सिंह आदि शामिल थे।

एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि सरकारी कार्यों के लिए केवल अधिकृत माध्यमों का प्रयोग करें। अनधिकृत व्यक्तियों को अतिरिक्त धनराशि न दें और अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न सौंपें।

सूचना हेतु एसटीएफ हेल्पलाइन – 9412029536

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles