spot_img
spot_img
Friday, August 14, 2026
spot_img

नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले जीवन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दि. 12.05.2026 को आनन्द सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी आरकेपुरम, दुल्हेपुरी, रामनगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जीवन सिंह ने उसके साथ नौकरी लगवाने के नाम पर 3,80,000 रुपये की धोखाधड़ी की है। तहरीर के आधार पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अभियुक्त जीवन सिंह की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। परन्तु अभियुक्त जीवन सिंह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।

जीवन सिंह की गिरफ्तारी हेतु मुखबिरों को मामूर किया गया तथा उसे रिलायन्स पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में एसआई गणेश जोशी तथा कां. संदीप सिंह शामिल मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles