spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

5000 रुपये के चक्कर में अस्पताल ने बनाया पर मां और नवजात को बंधक

शिशिर भटनागर
रामपुर (महानाद) : शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ने मात्र 5000 रुपये के चक्कर में मां और नवजात को बंधक बना लिया।

नालापार निवासी राशिद ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल प्रबंधन ने उसे डिलीवरी का खर्च नौ हजार रुपए बताया था। जिस पर उसने आठ हजार रुपए जमा कर दिये था। लेकिन डिलीवरी के बाद अस्पताल प्रबंधन उससे पांच हजार रुपये और मांगने लगा। जब उसने रुपए देने में असमर्थता जताई तो अस्पताल ने उसकी पत्नी और बच्चे को बंधक बना लिया।

वहीं, सीएमओ डा. संजीव यादव ने बताया कि उनकी जानकारी में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। यदि कोई शिकायत आएगी तो उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles