7 दिन की दुल्हन पति का हाथ छुड़ाकर प्रेमी के साथ हुई फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
1085

मुंगेर (महानाद) : बिहार के मुंगेर में शादी के मात्र 7 दिन बाद पत्नी अपने पति का हाथ छुड़ाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे धमकी दी और स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गई। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला एक लड़के का हाथ पकड़कर बीच बाजार दौड़ लगा रही है।

बता दें कि मोनी कुमारी नाम की युवती की शादी 14 जून को विवेक के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पगफेरे के लिए अपने मायके चली गई। 21 जून को वापिस लौट कर ससुराल आई और 22 जून पति को लेकर बातार चूड़ी खरीदने निकली। दोनों दीनदयाल चौक पर चूड़ी खरीद रहे थे कि अचानक मोनी अपने पति का हाथ छुड़ा कर भागी और एक दूसरे युवक का हाथ पकड़ लिया।

Advertisement

पति विवेक ने बताया कि वे दोनों बीच बाजार में भागते हुए चले गए। उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसने कहा, ‘मेरा पीछा मत करो अब मैं इसी के साथ रहूंगी’ और दोनों एक स्कॉर्पियो में बैठ कर वहां से भाग गए। विवेक ने बताया कि उस वक्त पत्नी ने शादी के गहने भी पहने हुए थे।

वहीं, में विवेक की मां कंचन देवी ने बताया कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। मेरा एक ही लड़का है। बड़े धूमधाम से शादी की थी, लेकिन बहू गलत निकल गई। उसे अगर अपने प्रेमी के साथ ही जाना था, तो शादी क्यों करी।

22 जून की शाम को विवेक की मां कंचन देवी ने कोतवाली में बहू के अपहरण का केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर प्रेमी और प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दिल्ली भागने की तैयारी में थे।

मामले में जनकारी देते हुए एसआई पप्पन कुमार ने बताया कि मोनी और दिव्यांशु का 6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनी ने ही 22 जून को फोन कर प्रेमी दिव्यांशु को बुलाया था और उसे साथ ले जाने के लिए कहा था। इसके बाद प्रेमी आया और बाजार से उसे लेकर बेगूसराय लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि दोनों की मेडिकल जांच करवा दी गई है। बयान कराकर अपहरण के मामले में प्रेमी दिव्यांशु को कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसे जमानत मिल गई। आज शनिवार को प्रेमिका मोनी का न्यायालय में 164 का बयान कराया जाएगा। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लड़की की मर्जीग् है वो जिसके साथ रहना चाहे रह सकती है। लड़के के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं है, इसलिए दोनों अभी अलग रह रहे हैं। यदि मोनी को जमानत नहीं मिली है तो उसे महिला रिमांड होम भेज दिया जाएगा।