spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

विधवा महिला के घर में घुसकर चोरी करने वाले 7 चोर गिरफ्तार

सितारगंज (महानाद) : पुलिस ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर चोरी करने वाले 7 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 28.01.2026 को जयन्ती राणा पत्नी स्व. अरुण राणा निवासी ग्राम साधुनगर, सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह विधवा महिला है उसकी एक छोटी बेटी है, वह स्वयं ही मेहनत कर अपना जीवन यापन करती है, जब वह ससुराल से दिनांक 22.12.2025 को वापस आयी तो देखा कि घर का ताला टूटा था तथा घर के अन्दर से पीतल, तांबे ,कांसे के बर्तन, सोने चांदी के जेवरात, 6 कुण्टल गेहूं, 2 कुण्टल चावल गायब थे, जो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये गये हैं। महिला की तहरीर के आधार पर धारा-305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा अभियोग से सम्बन्धित आरोपियों की तस्दीक व गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करते हुए घटना का त्वरित अनावरण करने के निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में एसपी सिटी के निर्देशन व सीओ के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अभियुक्तगणों की शिनाख्त व गिरफ्तारी हेतु एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद व एसआई कैलाश देव के नेतृत्व में अन्य पुलिस कर्मियों को नामित कर टीमें गठित की गयीं।

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के अवलोकन व मैनुअल सर्विलांस के माध्यम से सुरागरसी / पतारासी कर दिनांक 28.01.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर 7 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण –
1. सुरजीत सिंह (25 वर्ष) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम साधुनगर, सितारगंज।
2. सचिन (27 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम साधुनगर, सितारगंज।
3. सत्यम सिंह (28 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम साधुनगर, सितारगंज।
4. विष्णु (30 वर्ष) पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम साधुनगर, सितारगंज।
5. विकास (28 वर्ष) पुत्र राकेश निवासी ग्राम साधुनगर, सितारगंज
6. ललित सिंह (23 वर्ष) पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम साधुनगर, सितारगंज
7. चन्दन (28 वर्ष) पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बिजराटा, सितारगंज

पुलिस टीम में एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद, एसआई कैलाश देव, एएसआई राकेश सिंह रौंकली, कां. सुरेश नेगी, किरन कुमार, चन्द्र प्रकाश तथा अशोक बोरा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles